तरबगंज: गोंडा में बाढ़ से प्रभावित 6000 ग्रामीण, कई मकान नदी में कटे, पलायन जारी
गोंडा के तरबगंज विकासखंड की परास पट्टी मझावार में भीषण बाढ़ से लगभग 6000 लोग प्रभावित हैं। जगदीश, लली यादव और जुगजराज के मकान नदी में कटे, ग्रामीण नाव से पलायन कर रहे हैं। प्रशासन राहत कार्य में लगा है, लेकिन तीन दिन से लंच पैकेट की भारी कमी है।