पीरटांड: नक्सल प्रभावित पीरटांड में बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव संपन्न हुए
नक्सल प्रभावित पीरटांड में बुधवार को शान्ति पूर्ण तरीके से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चली। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। जहां कभी चुनाव बहिष्कार के नारे नक्सलियों के द्वारा लगाए जाते थे, उन बूथों पर पुलिस की मौजूदगी में शांति पूर्ण तरीके से मतदान का कार्य पूरा हुआ।