पीरटांड: आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एक व्यक्ति पर की गई कार्रवाई, डीसी ऑफिस से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा रविवार 5 बजे डीसी ऑफिस से आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में कार्रवाई की जानकारी दी गई।बताया गया कि 14 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे पीरटांड थाना के नजदीक एक वाहन में JLKM पार्टी का झण्डा लगाकर सार्वजनिक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा था, जिसकी अनुमति निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय से नहीं ली गयी थी।