पीरटांड: बाल दिवस पर उच्च विद्यालय मकतपुर में DLSA की ओर से कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन
बाल दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय मकतपुर में गुरुवार को 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालसा रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय और सचिव सोनम बिश्नोई के आदेशानुसार यह कार्यक्रम किया गया।