पीरटांड: निमियाघाट बस स्टैंड समीप बाइक सवार दो लोगों ने अपने घर जा रही एक महिला से छीना सोने का चेन
निमियाघाट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड समीप मंगलवार की 2 बजे दोपहर बाइक सवार दो लोगों ने अपने घर जा रही एक महिला से सोने का चेन छिनकर फरार हो गया।छिनतई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।बताया जाता है कि बस स्टैंड प्रोफेसर कालोनी निवासी ललीता देवी बस स्टैंड से पैदल अपने घर जा रही थी कि बाइक सवार दो युवकों ने गले से चेन छिनकर फरार हो गया।