गोपालगंज: हरबासा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को युवकों ने बेल्ट से पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने एक युवती की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दिया। वहीं जख्मी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।