Apex Women's Club Sangaria एपेक्स वूमेन क्लब (रजि.) संगरिया ने फलदार एवं औषधीय पौधों का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया एपेक्स ग्लोबल सर्विस प्रोजेक्ट के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट-5 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विशाल छाबड़ा के निर्देशन में एपेक्स वूमेन क्लब (रजि.) संगरिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करते हुए अग्रसेन पार्क एवं अमृता देवी पार्क में फलदार एवं औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया।
क्लब अध्यक्ष Sundri Soni ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रोजेक्ट प्रभारी नीरू सोमानी ने बताया कि लगाए गए फलदार एवं औषधीय पौधे पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख के लिए माली की व्यवस्था भी की गई है, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें।
इस अवसर पर क्लब की सदस्य नीरू गोस्वामी, निशु गर्ग, पायल जैन एवं साक्षी कुक्कड़ उपस्थित रहीं। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
संगरिया की आवाज़