पत्नी की मौत का सदमा, शराब का सहारा और फिर दर्दनाक अंत, कमरे में जिंदा जल गया 43 वर्षीय युवक...
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नदीपार टाल इलाके में 43 वर्षीय विजय शाक्य अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पत्नी की मौत के बाद वह गहरे सदमे में था और लगातार शराब का सहारा ले रहा था। घटना की रात वह कमरे में अकेला था और नशे की हालत में बंद कमरे में बैठा था। देर रात अचानक कमरे से आग की लपटें उठीं, लेकिन परिजन जब तक दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने सिलेंडर फटने की आशंका से इनकार करते हुए बीड़ी या सिगरेट से आग लगने की संभावना जताई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 24, 2026