तारानगर: विधायक बुड़ानिया ने उप जिला अस्पताल तारानगर का किया औचक निरीक्षण, दिए साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था के निर्देश
तारानगर MLA नरेंद्र बुडानिया ने कस्बे के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई में अनियमिता पाई गयी एवं पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं पाई गयी जिस पर विधायक बुड़ानिया ने नाराजगी जतायी।विधायक बुड़ानिया ने उपस्थित अधिकारियों एवं दूरभाष पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सफाई व्यवस्था में सुधार एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।