बक्सर: शिव मंदिर के पास सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह हिरासत में, आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
Buxar, Buxar | May 30, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो रोड स्थित शिव मंदिर के पास विष्णुपुरी मोहल्ले में शनिवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में मकान मालिक लक्ष्मण पांडेय समेत चार पुरुष और दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया गया है।पुलिस को सूचना आरोपी के सगे भाई ने दी थी। वह मकान में लगातार चल रहे अनैतिक काम से परेशान था।