नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय एन कार्ड समिति की बैठक आयोजित, कलेक्टर रहे उपस्थित
सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एन-कॉर्ड समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नशा मुक्ति और मादक पदार्थों की रोकथाम पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।