कौंच: एसपी जालौन विनय कुमार सिंह ने आधी रात कैलिया थाना का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर बॉर्डर बैरियर तक परखी व्यवस्था
Konch, Jalaun | May 2, 2026 जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे कैलिया थाना का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेख, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और हवालात का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, थाना क्षेत्र की पिकेट और मध्य प्रदेश बॉर्डर बैरियर ड्यूटी भी चैक की।