हांसी: हांसी में बस ने बाइक पर जा रहे देवर-भाभी को मारी टक्कर, केस दर्ज
Hansi, Hissar | Jul 22, 2024 हांसी में प्राइवेट बस ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। घटना में महिला संतोष और रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा हांसी के पास ढाणा कलां गांव के पास हुआ। हांसी सदर थाना पुलिस ने प्राइवेट बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है