करपी: बाजितपुर मोड़ के पास रंगदारी की मांग पर कोचिंग संचालक संतोष कुमार की पिटाई
Karpi, Arwal | Apr 7, 2026 किंजर थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के निकट रंगदारी टैक्स की मांग को लेकर कोचिंग व स्कूल संचालक संतोष कुमार की सोमवार को देर शाम जबरदस्त पिटाई कर दी गई।जख्मी संतोष कुमार ने किंजर थाना में कोचहसा गांव निवासी राहुल कुमार, रोहित कुमार तथा छोटे कुमार के खिलाफ किंजर थाने में शिकायत की है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।