चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चंद्री पंचायत के शारदा हाई स्कूल, बोडदा बाईडीह में शनिवार को आगामी जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।