लाखुसर ग्राम क्षेत्र में कैम्पर, स्विफ्ट गाड़ी, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से आए कुछ लोगों द्वारा मारपीट, लूटपाट और जानलेवा हमले का प्रयास.
लूनकरनसर (बीकानेर):
क्षेत्र में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों की दबंगई सामने आई है। लाखूसर ग्राम के पास प्लांट और पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों द्वारा गाड़ी रोककर बेरहमी से मारपीट करने, मोबाइल, सोने की चैन, लैपटॉप और अन्य कागजात छीनने का मामला सामने आया है। प्रार्थी रामकुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने लाठी, डंडों, बेल्ट और सरियों से हमला किया, जिससे प्रार्थी के शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
बचाव के लिए पेट्रोल पंप के ऑफिस में भागने पर भी हमलावरों ने पीछा कर मारपीट की और प्रार्थी की कैम्पर गाड़ी (जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 21 GI 9890 है), एक डीजल ड्रम और इलेक्ट्रिक उपकरण अपने साथ ले गए। जाते वक्त आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उपनिरीक्षक मोहन लाल मीना को सौंपी गई है, और पुलिस अग्रिम अनुसंधान में जुटी है।
The Bikaner News के पेज को फॉलो जरूर करे..