ओरमांझी: समाहरणालय में पेंशन दरबार व सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित, ओरमांझी के शिक्षक समेत कई कर्मी हुए सेवानिवृत्त
समाहरणालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर शिक्षक विमलेश कुमार मिश्रा सहित कई शिक्षक और कर्मी सेवानिवृत्ति हुए। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि अपने ज्ञान और संस्कारों से पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं।