गोरखपुर: खाद्य सुरक्षा ट्रेनिंग के नाम पर ठगी, गोरखपुर में वेंडरों से 2-2 हजार की वसूली, CCTV वीडियो वायरल
गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण के नाम पर स्ट्रीट वेंडरों से ठगी का मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के आसपास दुकानदारों और वेंडरों से एक निजी संस्था ने फूड सेफ्टी ट्रेनिंग कराने का दावा करते हुए प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये वसूल लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद न तो कोई प्रशिक्षण कराया गया और न ही इसकी कोई सूचना दी गई। शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग