मेजरगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेम्पो से 396 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई जाँच में भारी मात्रा में अवैध शराब मिलने के बाद तुरंत टेम्पो को जब्त कर लिया गया है।