अनूपपुर: अवैध निर्माण पर SECL का सख्त एक्शन, जमुना कोतमा क्षेत्र में नारायण सिंह को नोटिस, बिजली कनेक्शन काटा
जमुना-कोतमा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी के पास किए जा रहे अवैध निर्माण के मामले में प्रबंधन ने नारायण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही संबंधित निर्माण स्थल का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है।