भाटपार रानी: भाटपार रानी नगर पंचायत में नाली निर्माण के लिए अतिक्रमण न हटने पर सभासदों ने किया भूख हड़ताल
भाटपाररानी नगर पंचायत में हो रहे नाली निर्माण के दौरान सड़क पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन की ओर से आश्वासन देने के बाद भी नहीं हटवाए जाने के विरुद्ध बुधवार को सुबह 11:00 से लेकर शाम 4:00 तक सभासद आदित्य सिंह मोनू ने भूख हड़ताल आरंभ कर दिया। इस बार उनके समर्थन में नगर पंचायत के अन्य समस्त सभासद एवं उनके प्रतिनिधि भी उतर गए हैं