फारबिसगंज: रक्सौल जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन का प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित.
फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रक्सौल जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. अररिया सांसद प्रदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थें. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया से रक्सौल जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा जोगबनी से सप्ताह में दो दिन इस ट्रेन का परिचालन होगा.