फारबिसगंज: बरदाहा फील्ड में एक व्यक्ति का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से फैली सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के बोकरा पंचायत के डोरिया सोनपुर गांव वार्ड संख्या 07 में बरदाहा फील्ड में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ।जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना सिमराहा ओपी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है.