फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत में शिक्षक दंपती के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी.
फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत में जमीन विवाद में एक शिक्षक दंपती के साथ मारपीट की घटना घटी. पीड़ित दंपति ने फारबिसगंज थाना में आवेदन दें कर न्याय की गुहार लगाई है. फारबिसगंज पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है. इस मौके पर शिक्षक दंपती ने कहा जबरन कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है.