फारबिसगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज व नरपतगंज प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज शैलजा पांडे व अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण के नेतृत्व में स्वीप गतिविधि के तहत फारबिसगंज व नरपतगंज में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को डोर टू डोर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वो चुनाव में अपना मत जरूर करें।