फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान ने पदभार ग्रहण किया.
फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान ने पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा विकास कार्य पहली प्राथमिकता है. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और तय सीमा में पूरा किया जाएगा. इस मौके पर उपप्रमुख हसीब खान समेत बड़ी संख्या में पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. प्रखंड प्रमुख ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया.