लखीसराय: लखीसराय चितरंजन रोड पर व्यावसायिक परिसर में कबड्डी खिलाड़ियों का सम्मान
रविवार की अपराह्न 6:30 बजे लखीसराय के चितरंजन रोड स्थित एक व्यावसायिक परिसर में कुष्ठ रोगियों के मसीहा स्वामी चिदानंद डॉक्टर मुरलीधर दास बाबा आमटे की पुण्य स्मृति के मौके पर 20 उदयीमान कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर लखीसराय नप सभापति अरविंद पासवान, BDO ममता प्रिया, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.