नुआंव: अखिनी झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से झुलसा एक युवक पीड़ित परिवार से मिले पंचायत के मुखिया विशाल गुप्ता
Nuaon, Kaimur | Apr 3, 2024 नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में बुधवार की रात अचानक बालेश्वर राम की एक झोपड़ी में आग लगने से एक युवक सुजीत कुमार झुलस गया है। जिसे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया है। साथी हीं खाने पीने का घर में रखा सामान सहित एक बाइक जलकर राख हो गई है। घटना के बाद बुधवार की दोपहर पीड़ित परिवार से मिले पंचायत के मुखिया विशाल गुप्ता घटना को लेकर गहरा दुःख जताया।