नुआंव: प्रखंड कार्यालय में BDO ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधि व विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक
Nuaon, Kaimur | Apr 2, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नुआंव BDO ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर पेयजल व स्वच्छता को लेकर जनप्रतिनिधि व विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं किए जाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। BDO द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया।