टोंक: टोंक में देर रात की बारिश से मौसम खुशनुमा, तापमान 38°C रहने के आसार
टोंक। जिले में रविवार देर रात से सोमवार अल सुबह तक कई जगह तेज और कुछ हिस्सों में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। बादल और तेज-धीमी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक घुल गई। सोमवार सुबह भी कई इलाकों में घने बादल छाए रहे और 10-15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। रात से चले बारिश के दौर से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।