जगाधरी: यमुनानगर में लिपिकीय कर्मचारियों ने अपने सम्मानजनक वेतन की मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
लिपिकीय कर्मचारियों का कहना की हमारी एक ही मांग है सम्मानजनक वेतन । काम के आधार पर हमने जो समीक्षा की थी उसके आधार पर हमारा वेतन 35400 बन रहा है। वहीं हमने समीक्षा रिपोर्ट सरकार को दी। तो सरकार ने माना कि आपके काम के आधार पर रियल में बनता है। हम भी इनकी समीक्षा करवाएंगे और आपको सम्मानजनक वेतन देंगे। सरकार ने हमारी मांग जायज तो माना लेकिन पूरा नहीं किया।