सिंगरौली: सिंगरौली गर्ल्स कॉलेज में छात्राएं सुरक्षा और लाइब्रेरी समेत छह मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ धरने पर
सिंगरौली जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले 50 से अधिक छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं और छह सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज गेट के बाहर विरोध जताया। यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला।छात्र संघ अध्यक्ष गुंजन भारती ने बताया कि महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बेहद क