गोहरगंज: मंडीदीप: 6 दिन में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
मंडीदीप थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को कुछ ही दिनों में सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने टीम बनाकर लगातार तलाश अभियान चलाया। संभावित स्थानों पर दबिश के बाद बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई की सराहना की जा रही है।