बिजौलिया: बिजोलिया दौरे पर इतिहासकार सज्जन पोसवाल का भव्य स्वागत, किसान आंदोलन के नायकों को समर्पित पैनोरमा की मांग उठी
बिजोलिया। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य, प्रसिद्ध इतिहासकार श्रीमती सज्जन जी पोसवाल उदयपुर जाते समय संस्कार भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पधारे, जहाँ स्कूल के निदेशक आदर्श सोनी सहित स्टाफ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने किसान आन्दोलन के क्रांतिकारी प्रज्ञाचक्षु भंवर लाल जी स्वर्णकार के बारे में जानकारी देते हुए अनेक प्रसंग बताए।