लोहरदगा: सीएम जिला उत्कृष्ट हिंदू उच्च विद्यालय में 716 मतदान कर्मियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया गया
विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान कार्य हेतु प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी (पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय पदाधिकारी व चतुर्थ पदाधिकारी) का प्रशिक्षण सोमवार शाम 3:00 सीएम जिला उत्कृष्ट हिंदु उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया। आज प्रथम पाली में 350 और द्वितीय पाली में 366 मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।