लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र में लापता हुए युवक का शव मिला, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के कांशी बगान सेन्हा के लोहारा खाड खेत स्थित जितेंद्र महतो के खेत स्थित कुआ में एक युवक की शव मिला हैं। युवक की पहचान खान बस्ती सेन्हा निवासी खलील खान के पुत्र अब्दुल जसीम खान उर्फ गुड़ू खान उम्र 28 वर्ष के रुप में हुआ है। शव को सेन्हा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत सोमवार दोपहर 1:00 बजे परिजनों को शव सौंप दिया है!