सदर: लाइसेंसी बंदूक छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुआ हथियार
Sadar, Lucknow | Jun 17, 2026 लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लाइसेंसी 12 बोर डबल बैरल बंदूक छीनकर फरार होने वाले आरोपी श्रेयस उर्फ मानस सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से छीनी गई बंदूक भी बरामद कर ली।