कायमगंज: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गांव जिउनी की 16 वर्षीय किशोरी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल लोहिया में हुई मौत
कायमगंज कोतवाली के गांव जिउनी निवासी 16 वर्षीय उपासना पुत्री संजीव काफी दिनों से वह बीमार चल रही थी। उसके पिता संजीव ने उपासना का इलाज पास में ही एक झोलाछाप डॉक्टर से करवाया। उसके उपासना की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी कायमगंज गुरुवार शाम को लेकर पहुंचे।जहां डॉने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में मौत हो गई।