किरनापुर: हल्बिटोला में अज्ञात बाइक सवार ने दो बालकों को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा घायल
किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हलबीटोला में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बालकों को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय आदित्य चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय समीर कोहरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में शुक्रवार देर रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार घायल समीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जह