कोल: शाहजहांपुर बाजना में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना दादों के गांव शाहजहांपुर बाजना में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में पड़ा मिला है, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।