जमुई: डोमनपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध के साथ पड़ोसी ने की मारपीट, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 29, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक वृद्ध महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान डोमनपुरा निवासी रामेश्वर दास की पत्नी रेशमा देवी के रूप में की गई है। घायल महिला ने बताया कि उसके जमीन को हड़पने की नीयत से मारपीट कि गई हैं।