सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आयोजित फ्लैग सेरेमनी में आबकारी विभाग के पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्टार और फित्ती लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।