*सुल्तानगंज में कांवड़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं*
सुल्तानगंज में श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालु बेहद संतुष्ट और प्रसन्न नजर आ रहे हैं।
यात्री का अनुभव:- पटना के रहने वाले राकेश मोहन ने डीडी न्यूज़ से बातचीत करते हुए इन व्यवस्थाओं की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रूट पर टेंट लगाए जाने से गर्मी और धूप से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही, सामान रखने के लिए लॉकर की निःशुल्क और बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब श्रद्धालुओं का सामान पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
यात्री का कहना है कि सरकार और जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा की गई ये व्यवस्थाएं कांवड़ियों के सफर को बेहद आसान और आरामदायक बना रही हैं।
#IPRDBihar
#BiharGovernment
#GoodGovernance
#BiharDevelopment
#ViksitBihar
#NewBihar
#DevelopedBihar
#SamriddhBihar
#employment
Bhagalpur, Bihar | Aug 4, 2026