बांका: अवैध हथियार के साथ पकड़े गए दो अभियुक्तों को अदालत ने सुनाई 3 साल की सजा
Banka, Banka | May 26, 2026 बांका सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे आर्म्स एक्ट के एक मामले में दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला अमरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 25 जून 2024 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी।