निज़ामाबाद: सेन्टरवा तिराहे से चोरी के बाइक के पार्ट्स के साथ पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने चोरी के मोटर साइकिल के पार्ट के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय को भेज दिया है। आज दिनांक 06.07 2024 को उप निरीक्षक सविन्द्र राय उप निरीक्षक सुधीर पांडेय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे ।