निज़ामाबाद: मोहनाठ स्थित ईट के भट्ठे के पास से जान से मारने की नियति से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने जान से मारने की नियति से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय को भेज दिया है। उप निरीक्षक रंजय कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे । की तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आरोपी अभियुक्त इस समय मोहनाठ स्थित ईट के भट्ठे के पास मौजूद है ।