निज़ामाबाद: भिलौली खालसा गांव में ताजिया को लेकर 13 साल से चल रहे विवाद में तहबरपुर थाना परिसर में SDM ने करवाया समझौता
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर थाना क्षेत्र के भीलौली खालसा गांव में 13 साल से चल रहे ताजिया को लेकर के विवाद को उपजिलाधिकारी निजामाबाद सन्त रंजन कि अध्यक्षता में तहबरपुर थाना में आपसी समझौता से निस्तारण कराया गया है। और वही इस गांव में 13 साल से विवाद चल रहा था पूर्व में ताजिया नवसार अली तथा अली असगर के खेत से जाता था ।