अमरोहा: स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Amroha, Amroha | Apr 19, 2024 अमरोहा के कृष्णा बाल मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को साइंस ओलंपियाड फाउण्डेशन द्वारा आयोजित गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे ने प्रार्थना स्थल पर मैडल पहनाकर सम्मानित किया।