फतेहपुर: सिधांव गांव में बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
फ़तेहपुर जिले के ललौली के सिधांव गांव में जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा गया। वीडियो सोशल मीडिया मव वायरल हुआ। स्थानीय थाने मे शिकायत के बाद कार्यवाही न होने पर आज बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ SP की चौखट में पहुंच कार्यवाही की मांग किया। SP मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है ।