कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पड़ोखर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।